बालिकाओं के साथ भेदभाव रोकने का संकल्प

अरवल। समाहरणालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को महिला विकास निगम के सहयोग से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में बालिकाओं के प्रति सम्मान एवं आमजनों का ध्यान आकृष्ट करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव तथा शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पोषण, सुरक्षा तथा बाल विवाह आदि को रोकने का संकल्प लिए जाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान संचालित किए जाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं की हौसला आफजाई की गई। कार्यशाला में शिक्षा के महत्व को बताया गया तथा सफलता हासिल करने के लिए उनलोगों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता संजीव सिंहा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रचना कुमारी, आईसीडीएस अरवल निर्वाचन पदाधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी परियोजना प्रबंधक महिला हेल्पलाइन एवं परामर्श मनोरमा कुमारी महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी, मुखिया विमला कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। इधर करपी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परहा तथा वंशी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में भी समारोह का आयोजन किया गया। परहा में चेतना सत्र के बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। संचालन ज्योत्सना प्रितम ने किया। मीना मंच के छात्राओं ने भी कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी तथा शिक्षिका बिदा कुमारी के साथ ही ज्योत्सना प्रितम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामाशीष यादव, अखिलेश कुमार, रामप्रसाद तथा बिदा कुमारी ने भी अपनी बातें रखी।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार