रालोसपा समर्थकों ने किया मानव कतार का आयोजन

जहानाबाद। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर शुक्रवार को यहां शैक्षणिक संस्थानों के समीप मानव कतार का आयोजन किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर हमे चाहिए शिक्षा एवं रोजगार, इसलिए मानव कतार का यह आयोजन प्रखंड मुख्यालयों के साथ ही पंचायतों के विद्यालयों के समीप भी किया गया। इसके पूर्व जननायक कर्पूरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला मुख्यालय में उंटा मध्य विद्यालय तथा जाफरगंज उर्दू प्राथमिक विद्यालय के समीप यह आयोजन किया गया। उंटा मध्य विद्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष पिटू कुशवाहा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया जबकि जाफरगंज में इसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि सभी प्रखंडों में इसका आयेाजन किया गया और उसमें लोगों का पूरा सहयोग मिला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानव कतार को लेकर यहां के बेरोजगार नौजवानों , किसानों, छात्रों तथा महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने थे तो उस समय उन्होंने शिक्षा के विकास का आश्वासन दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। परिणामस्वरूप इस प्रदेश में आज शिक्षा की स्थिति काफी बदहाल हो गई है। उनलोगों ने कहा कि शिक्षा के बगैर समाज का विकास नहीं हो सकता है। जबकि यहां शिक्षा गर्त में चला गया है। नेताओं ने कहा कि हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा पूरे प्रदेश में शिक्षा तथा रोजगार को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। इन कार्यक्रमों में योगेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रवेश प्रसाद, संतोष कुमार, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, सुनिल गांधी, राधेश्याम प्रसाद, प्रिस कुमार तथा अशोक कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।

प्रवेश पत्र के लिए छात्रों ने किया सड़क जाम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार