जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों में भी हुआ मानव कतार का आयोजन

अरवल । रालोसपा द्वारा शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से शुक्रवार को मानव कतार का आयोजन किया गया । कलेर, करपी, कुर्था तथा वंशी सूर्यपुर में प्रखंड अध्यक्षों ने इसका नेतृत्व किया, जबकि जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में मानव कतार लगा। मानव कतार में प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो तौफीक खान, युवा के जिलाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा, कमता प्रसाद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राजग की सरकार शिक्षा को बद से बदतर हाल में पहुंचा दिया है।एक तो शिक्षक पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। जो शिक्षक हैं भी उन्हें दूसरे कार्यों में लगाकर स्कूल से शिक्षा को गायब कर दिया है। इसे लेकर ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आंदोलन प्रारंभ की है। शिक्षा का स्तर सुधरे इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया गया है। ताकि आम लोग जागरूक हों और सरकार को बदले ताकि आने वाली सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार ला सके। अगर शिक्षा का स्तर में सुधार नहीं होगा तो समाज समृद्ध नहीं होगा। इसके लिए आने वाली पीढ़ी हम सबको माफ नहीं करेगी।

बालिकाओं के साथ भेदभाव रोकने का संकल्प यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार