आग से दो लाख की संपत्ति जलकर राख

सोना चांदी समेत मवेशी जलकर राख मझुआ पंचायत के वार्ड 12 की घटना

फोटो नंबर 24 एआरआर 09
कैप्शन: वार्ड 12 मझुआ में जले घर को देखते ग्रामीण व अन्य।
संसू.,फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ पंचायत वार्ड संख्या 12 के रंगदाहा टोला निवासी राजेन्द्र मंडल पिता त्रिथु मंडल के घर में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से करीब दो लाख की संपति जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों द्वारा घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में पंचायत के पैक्स चेयरमैन मनोज विश्वास ने बताया की पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित घर में देर रात्रि अचानक आग लगने से जिसमें किसान राजेन्द्र मंडल का एक घर पूरी तरह जल गया। साथ ही घर मे रखे तकरीबन दो लाख मूल्य के सोना 01 भरी, चांदी जेवर 40 भरी, दो बकरी,एक खस्सी अनाज,कपड़ा,फर्नीचर,इलेक्ट्रॉनिक समान,कागजात आदि जल गए। पैक्स चेयरमैन ने कहा की घटना की सूचना फारबिसगंज के अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को देकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की गई है। मौके पर मनोज विश्वास,अजय मंडल,जीवछ मंडल,बैजनाथ मंडल,अर्जुन मंडल,प्रमोद मंडल,मनोज मंडल,राजेश मंडल समेत आसपास के लोगो ने आग पर काबू करने का काफी प्रयास किया लेकिन तबतक एक पूरा घर जलकर राख हो गया। वही ग्रामीण सहित अन्य लोग घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
सिलीगुड़ी और बागडोगरा के बीच होगा फाइनल मुकाबला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार