भाजपा समर्थकों ने चलाया जन जागरण अभियान

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के कमता ,मसुदपुर,राज खरसा ,लोदीपुर एवं बाथे गांव में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे गलत भ्रम से लोगो को बचने की जरूरत हैं। उन्होंने जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की हरकत मौजूदा समय में देश के लिए खतरे की घंटी है। अमन चैन वाले देश में कांग्रेस भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करते हुए अशांति फैलाना चाहती है। कहा कि ऐसे गलत विचार वाली राजनीतिक पार्टी से देश के लोगों को कभी भलाई नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा आए दिन बेरोजगार लोगों को राशि मुहैया कराकर एनआरसी एवं सीएए के विरुद्ध जुलूस धरना एवं पुतला दहन कराया जा रहा है। मौके पर सत्येंद्र शर्मा, अशोक शर्मा ,अमृत राज उपाध्याय ,अश्वथामा शर्मा, शंकर साव सानिया कुमार, कुन्दन पाठक आदि लोग उपस्थित थे

बाइक की ठोकर से साइकिल सवार छात्र की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार