सात सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

बेगूसराय। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस कर्मचारी महासंघ कार्यालय के समक्ष से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इसके पश्चात जुलूस सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सभा में तब्दील हो गई। मुख्य वक्ता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शशिकांत राय ने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई डपोरशंखी घोषणाएं करती नहीं थकती है। वहीं धरातल पर स्वास्थ्य विभाग की सैकड़ों महिला व पुरुष कर्मचारियों के 6-7 महीनों का वेतन लंबित रखकर उसे जिल्लत की जिदगी जीने को विवश कर रही है। इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री मोहन मुरारी एवं जिलामंत्री लव कुमार ने कर्मियों के वेतन लंबित रहने से होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर संयुक्त मंत्री कालीकांत साह, मथुरा ठाकुर, रेणु कुमारी, रीना कुमारी, सविता कुमारी, मंजू कुमारी, सुमन कुमारी, पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, निर्मला कुमारी, अनुपमा कुमारी, स्मृति कुमारी, शालिनी, शोभा, मीना, सुनीता सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने सभा को संबोधित किया।

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार