बदमाशों की लड़ाई में चली गोली, निर्दोष महिला की मौत

दरभंगा। थाना क्षेत्र के गैजोड़ी गांव में रविवार की देर शाम दो बदमाशों के लड़ाई में चली गोली से एक निर्दाेष महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त गांव के खिकर सदा की पत्नी मंजुला देवी 35 के रूप में की गई है। घटना के समय मृतका खाना बनाने के लिए जलवान निकाल रही थी। इसी बीच दोनों बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें महिला के पेट के नीचे गोली लग गई। इसके बाद उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। इस बीच गांव के ही दोनों बदमाश पूरण सदा और पुलिस सदा मौका देख फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सहायक दारोगा सुरेश पासवान दल-बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मंजुला के चार छोटे-छोटे पुत्र एवं दो पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के ससुर राम खेलाबन सदा ने बताया कि पूरण सदा और पुलिस सदा शातिर अपराधी है। शराब और हथियार का अवैध कारोबार करता है। दोनों शराब के नशे आपस में लड़ाई कर रहा थे। एक दूसरे को गोली मारने की बात कह पहले हवाई फायरिग की। बाद में जब गोली चलाया तो उसकी बहू शिकार हो गई।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार