सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत

किशनगंज। गलगलिया-अररिया एनएच 327 ई पर मंगलवार को पावर हाउस के समीप सड़क दुर्घटना में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुर्लिकोर्ट थाना क्षेत्र के धोबीभीट्टा गांव निवासी आकाश कुमार गणेश बाइक से ठाकुरगंज से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में जिलेबिया मोड़ से पावर हाउस के बीच किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ठोकर मार कर फरार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक आकाश व उसके साथ पीछे बैठे चुरली पंचायत के वार्ड संख्या आठ झाला गांव निवासी निखिल गणेश (72)  बुरी तरह घायल हो गए। जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज ले जाया गया। पीएचसी ठाकुरगंज के चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया। किशनगंज ले जाने के दौरान रास्ते में ही बुजुर्ग निखिल गणेश की मौत हो गई। किस वाहन की ठोकर से यह घटना घटी, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरगंज थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
प्रधानाध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण यह भी पढ़ें
बताते चलें कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित होने से राहगीरों में काफी दहशत है। सोमवार को भी उक्त मार्ग पर मेगल पुल के समीप सड़क दुर्घटना घटी थी। एक सप्ताह पूर्व 21 जनवरी को पूर्व उक्त मार्ग पर पिपरीथान के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के साथ परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसका अब तक इलाज चल रहा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार