राजपथ पर निर्मली की बेटी ने परेड का किया नेतृत्व

सुपौल। नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ते निर्मली की बेटी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर किए गए सलामी परेड का नेतृत्व कर पूरे देश में बिहार के सुपौल जिले का नाम रोशन किया है। लाल किले पर झंडोत्तोलन के बाद सारे जहां से अच्छा की धुन पर राजपथ में एनसीसी द्वारा सलामी परेड को सीनियर अंडर ऑफिसर चारु सुराणा लीड कर रही थी। मार्चिंग दस्ता में 51 कैडेट्स शामिल थे। जिसमें राजस्थान दस्ते की छात्राओं में सीनियर अंडर ऑफिसर सुराणा सुपौल जिले अंतर्गत निर्मली शहर के वार्ड संख्या 10 निवासी बंटी सुराणा की पुत्री है। पुत्री की इस साहसिक कार्य किए जाने पर पिता एवं दादा बाबूलाल सुराणा काफी गौरान्वित है। ज्ञातव्य हो कि फिलहाल चारु सुराणा राजस्थान राज्य के बिरला बालिका विद्यापीठ पिनाली के क्लास 11 में पढ़ाई कर रही है। इसके लिए निर्मली शहरवासियों सहित  अनुमंडल क्षेत्र के अधिकारियों ने  बधाई दी है। बधाई देने वालों में अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राम विजय पंडित, अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक, मुख्य पार्षद दुलारी देवी, उप मुख्य पार्षद रंजीत कुमार नायक, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी, व्यापार संघ के अध्यक्ष निशांत चोपड़ा, गौतम शेखर, पूर्व मुख्य पार्षद बाबूलाल सुराणा, समाजसेवी विनोद मोर, शत्रुघ्न प्रसाद साह, विनोद साह, बंटी चोपड़ा, सीताराम चौधरी आदि शामिल हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार