समरस समाज के पक्षधर थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर

शिवहर। राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर समाज के अंतिम व्यक्ति को तक उसका हक पहुंचाने का काम किया। राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वशिष्ठ राऊत ने कहा कि उन्होंने शोषितों व वंचितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया वहीं समरस समाज बनाने का प्रयास किया। इसीलिए उन्हें जननायक कहा गया। मौके पर राजेश यादव, गुड्डू यादव, संजीव कुमार मंडल, इस्तेयाक खान, मो.आलम, अमीरी सहनी, रामनाथ यादव, लालबाबू यादव, अशोक यादव, ओमनंदन कुमार एवं अभय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

सामाजिक उत्थान के लिए महिलाओं की जागरूकता जरूरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार