पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया सघन वाहन चेंकिग अभियान

अररिया। सरस्वती पूजा को लेकर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फारबिसगंज अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा वाहन चेकिग अभियान चलाये जाने से बिना कागजात और फर्जी वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने करीब दो दर्जन वाहनों को पकड़ा है। वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात मांगे गये है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया की मंगलवार को शहर के जुम्मन चौक, कॉलेज चौक, पटेल चौक,मेला ग्राउंड आदि स्थानों पर सधन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया है। बिना कागजात के चालक से जुर्माना की राशि वसूली की प्रकिया जारी है। वही बताया कि शहर में वाहन चैकिग अभियान अनवरत जारी रहेगा। वाहन चैकिग अभियान में मुख्यरूप से एसआई डीपी यादव, ए एस आई अरविद सिंह, ए एसआई परवेज अहमद, एसआई नरेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या पुलिस के जवान शामिल थे।

ट्रक व बाइक की टक्कर में दो महिला सहित तीन घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार