जदयू नेता के जन्मदिन पर बांटा गया कंबल

संवाद सूत्र, धरहरा(मुंगेर) : जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह के जन्म दिन के अवसर पर धरहरा प्रखंड के इटवा पंचायत में 25 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिला जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक के मुंकेश कुमार शर्मा द्वारा कंबल का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता ईटवा पंचायत के उप सरपंच सुशील यादव ने की। मंच संचालन जदयू नेता सह प्रभात क्लब ईटवा के अध्यक्ष नरेंद्र उर्फ मिलन पटेल ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मुंकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार व सांसद ललन सिंह के नेतृत्व में मुंगेर का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह हर दिल अजीज नेता हैं। गरीबों के उत्थान के साथ क्षेत्र के विकास के लिए सदैव चितित रहते है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को गरीबों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर नीलू पटेल, जदयू किसान प्रकोष्ठ जमालपुर के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जदयू नेता संतोष बनर्जी, बलजीत सिंह, संतोषी यादव, जालों मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

सीआरसी हेमजापुर में विज्ञान मेला सह प्रर्दशनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार