शिवहर में बंद का रहा मिला-जुला असर

शिवहर। बुधवार को आहूत भारत बंद का जिले में आंशिक असर देखा गया। प्रारंभ में बड़े वाहनों के परिचालन पर बंद का असर देखा गया। मुख्यालय से अन्य पड़ोस के जिलों को जाने वाली बसें नहीं चलीं। इसे लेकर यात्रियों को परेशान देखा गया कितु तकरीबन दस बजे से यातायात सामान्य हो गया। इसके अलावा दुकानें पुरी तरह खुली रहीं। अलबत्ता पिपराही चौक पर बंद समर्थकों ने शिवहर- मोतिहारी पथ जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जहां पहुंच थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर यातायात बहाल किया।

वहीं दूसरी ओर हिरम्मा थाना क्षेत्र के अठकोनी बाजार पर भी बंद समर्थकों को सड़क पर देखा गया। जहां नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह ने विधि व्यवस्था नियंत्रण रखते हुए जाम खुलवाया। इसके अतिरिक्त कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं मिले।
सख्ती के बावजूद धंधे से बाज नहीं आ रहे धंधेबाज यह भी पढ़ें
हालांकि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन बंद को लेकर चौकस दिखी। एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में एहतियातन गश्ती दल के अलावा सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती जरुर की गई थी। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में मूव करते नजर आए।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार