बदलते परिवेश में राजमा की खेती लाभप्रद : डीडीएम

पूर्णिया। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से राजमा की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस मौके पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि श्रीनगर व केनगर प्रखंड के 60 किसानों को प्रेरित किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के उचित मार्गदर्शन में खेती करवाई जा रही है। बताया कि बदलते मौसम व जलवायु परिवर्तन के कारण विश्व चिंतित है। भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में हमें जलवायु को देखते हुए इसके अनुसार खेती करने की जरूरत है। किसानों को वैज्ञानिक विधि से जलवायु परिवर्तन के अनुसार खेती करनी चाहिए। राजमा की फसल से किसानों को अधिक पैदावार मिलेगा। किसान राजमा की खेती अपनाकर समृद्ध किसान बन सकते हैं। बताया कि श्रीनगर प्रखंड में राजमा की खेती का निरीक्षण कराया जा रहा है। इस मौके पर किसान कालेश्वर मंडल, मदन मंडल, राजकिशोर सिंह, जिला समन्वयक मो. शमशुद जोहा, ब्रजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इंडियन साइंस कांग्रेस के ज्यूरी में शामिल हुए डॉ. अनिल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार