अनियंत्रित बोलेरो ने बुजुर्ग महिला को रौंदा , मौत

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैयां-सलेमपुर मार्ग पर नरगदा- बलुआ गांव के समीप बुधवार की शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घायल महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मृत महिला नन्हकी देवी (60 वर्ष) नरगदा- बलुआ गांव निवासी तेज नारायण यादव की पत्नी थी। इसे लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। हादसा शाम करीब छह बजे के आसपास का है। जानकारी के अनुसार नरगदा- बलुआ गांव निवासी तेज नारायण यादव की पत्नी नन्की देवी बुधवार की शाम खेत में घास सोहने गई थी। जब वह वापस अपने घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी कि उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। जहां, इलाज के दौरान उसपे अपना दम तोड़ दिया। इसके बाद टाउन थाना कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता हैं महिला अपने एक भाई व तीन बहनों में तीसरे स्थान पर थी।

सकड्डी-नासरीगंज पथ के चेक पोस्ट पर छह ओवर लोडेड ट्रक जब्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार