जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर



जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद प्रखंड कार्यालयों पर जननायक पखवारा के रूप में मनाई गई। सूर्यपुरा में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार टोटो ने की। पूर्व जिला पार्षद विकास यादव ने जननायक के नीति व सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जनसेवा की भावना रखते थे। उनकी सेवाभाव के चलते ही उन्हें जननायक कहा गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहां की कर्पूरी जी किसान, मजदूर, छात्र एवं युवाओं के मसीहा थे। मौके पर वरीय नेता विजय सिंह यादव, मुखिया भोला यादव, मिन्टु, बलराम सिंह, अशोक यादव, राजेश सिंह, बिहारी जी, डॉ. एस आलम, जवाहर सिंह, बंटी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें
जबकि काराकाट के गोड़ारी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर भी जयंती समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर बबन सिंह, मनोज तिवारी, तुलसी सिंह, मिटू शर्मा, काशीनाथ गौतम, अजित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार