समाज में समरसता लाने के लिए याद किए जाएंगे कर्पूरी ठाकुर

सुपौल। प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को घोघररिया गांव में पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती मनाई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंगनीलाल यादव और संचालक अभिषेक बबलू ने किया। अध्यक्षता भाषण में मंगनीलाल ने कहा कि कर्पूरी जी ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेते हुए समाज में जो समरसता लाने का प्रयास किया वह लंबे समय तक याद किया जाएगा। राजद नेत्री सह प्रखंड प्रमुख विद्या देवी ने कहा क्षेत्र में भी उन्होंने दबे और कुचले समाज के उत्थान के लिए कई कदम उठाए। उस समय अंग्रेजी मैट्रिक के छात्रों के लिए समस्या बनी थी। जिससे छात्रों को शिक्षा के प्रति अभिरुचि नहीं थी। उन्होंने अंग्रेजी में पास होने की अनिवार्यता समाप्त की। उन्होंने समाज सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। राजद नेता अभिषेक बबलू ने कहा कि कर्पूरी जी स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ शिक्षक भी रहे। उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनका जीवन सामान्य रहा। मौके पर प्रभारी शिव नारायण यादव, ललित यादव, श्रवण मुखिया, बालेश्वर यादव, शिव कुमार यादव, अर्जुन यादव, राजाराम यादव, विनोद यादव, श्याम सुंदर ठाकुर, अशोक यादव अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

अमेरिकी व्यवसाई ने 101 गरीबों के बीच किया कंबल वितरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार