मौसम का फिर बदला मिजाज, हुई बारिश

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार की सुबह बारिश हुई तो दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो सका। बुधवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। फलस्वरूप लोगों ने ठंड का अहसास किया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के जानकारों के अनुसार, अगले दो-तीन दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री नीचे लुढ़क सकता है। मौसम के इस परिवर्तन के बाद ठंड में थोड़ी वृद्धि हुई। बता दें कि दो दिन पहले तक आसमान पूरी तरह से साफ था। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से काफी हद तक निजात मिली थी, लेकिन बारिश के बाद एकबार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह में बारिश के बाद धुंध भी छाया रहा। बारिश के बाद शहर की सड़कें कीचड़मय हो गई। इधर, बारिश के बाद दलहन, तिलहन की फसलों पर नुकसान की संभावना बढ़ गई है। आलू की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। कृषि समन्वयक राजेश कुमार बताते हैं कि बारिश होने पर दलहन, तिलहन की फसलों का फूल झड़ जाएगा, जिससे उत्पादन में कमी आएगी। फसलों पर कीड़े का प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि चने के पौधों पर साल्टी होता है। बारिश होने पर यह धूल जाएगा, जिससे चने की फसल बर्बाद हो सकती है। हालांकि इस बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा।
चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने 34 रनों से दर्ज की जीत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार