प्रखंड मुख्यालय पर रसोईया संघ ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज : विद्यालयों में एमडीएम का भोजन बनाने व पहुंचाने में स्यवंसेवी संस्थानों को लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को आक्रोशित रसोईया संघ ने प्रखंड मुख्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष फौजदार राम के नेतृत्व में आयोजित धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान रसोइयों ने शिक्षा विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष फौजदार राम ने कहा कि सरकार उन्हें हटाकर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना की आपूर्ति विद्यालयों में कराने जा रही है। जिसके चलते काफी संख्या में रसोईया अपने पद से वंचित हो जाएंगी एवं उनके सामने भुखमरी की स्थिति आ जाएगी। धरना कार्यक्रम के बाद रसोईयों ने काफी देर तक प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही कार्य करने की मांग की। प्रदर्शन में मीरा देवी, शाहनवाज बेगम, इंदु देवी, शिवकुमारी देवी, रीना देवी, बद्री दुबे, मीना देवी, रानी देवी, गायत्री देवी, पुतली देवी, डोमा राम, आसमा खातून, अनारकली देवी, रउफन खातून, अमरावती देवी, बेगम खातून सहित दर्जनों रसोईया शामिल रहे।
सीओ की सर्किल में फंसी पर्यटन विकास की योजनाएं यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार