मजिस्ट्रेट चेकिग में बिना टिकट यात्रा कर रहे 17 पकड़ाए

सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा में मजिस्ट्रेट चेकिग के दौरान 17 यात्री पकड़े गये। सभी यात्रियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर सबों से 12,175 रूपये जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिग अभियान के दौरान रेल सुरक्षा बल ने ट्रेन नंबर 55566 पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच से सात यात्रियों को पकड़ा गया। वहीं अनाधिकृत रूप से घूम रहे दक्षिणी यार्ड से दो लोगों को पकड़ा गया। ट्रेन में अवैध वेडिग करते एक वेंडर को पकडा गया। साथ ही सहरसा स्टेशन पर गंदगी फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। आरपीएफ पोस्ट पर सबों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उससे जुर्माना चार हजार रूपये वसूला गया। मजिस्ट्रेट चेकिग अभियान से बेटिकट यात्रियों के बीच हडकंप मच गया। मजिस्ट्रेट चेकिग में रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सारनाथ सहित सब इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल अशोक पासवान, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार रजक, टुनटुन कुमार ने सहयोग किया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार