यातायात बाधित करने को ले चार नामजद व 150 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अररिया। प्रखंड क्षेत्र में सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र में बीते 29 जनवरी को सीएए/एनपीआर व एनआरसी के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वावधान में जगह- जगह यातायात बाधित करने को लेकर पलासी थाना में चार नामजद सहित 100 से 150 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सीओ विजय कुमार गुप्ता द्वारा करायी गई है। जिसका पलासी थाना कांड संख्या 30 /20 के तहत बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. शोयेब आलम साकिन कलियागंज, सऊद साकिन बनगामा, मो. सद्दाम साकिन बलुआ कलियागंज, मो. जाकिर साकिन मेहरो चौक सहित अन्य डेढ़ सौ लोगों को आरोपित किया है। जिसमें उक्त लोगों पर पलासी - टेढ़ागाछ पथ पर कलियागंज व मेहरो चौक सहित अन्य जगह सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने का उल्लेख किया है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राथमिकी में सीओ ने उल्लेख किया है कि अनुमंडल पदाधिकारी अररिया के निर्देश के आलोक में वह थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के साथ गश्ती पर थे। जिसमें यातायात बाधित देखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।

नशे की हालत में एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार