भाजपा की बैठक में संगठन में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

अररिया। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को महिला कॉलेज में जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अररिया के सांगठनिक चुनाव प्रभारी विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखाजी ने कहा कि संगठन में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी मोर्चा की सूची बनने और मंडल कार्यसमिति की बनी सूची का भी अवलोकन किया।

बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर बिहार भाजपा के संगठन मंत्री अभय गिरि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सीएए के पक्ष मे लोगों को जागरूक करें। सीएए नागरकिता कानून है इसे लोगों को समझाएं। क्योंकि लोगों के पास इसकी गलत व्याख्या होने से कुछेक लोग विरोध कर रहें। उन्होंने कहा लोगों को हकीकत की जानकारी दे कि ये कानून देश हित में है। इस मौके पर संगठन मंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुराणा ने अभय गिरि को पूरे जिले की और से बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक परमानंद ऋषीदेव ने सभी मंडल अध्यक्ष को अनुरोध किया की संगठन मे सभी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करें, कोई भी मनमुटाव या आपसी झगड़े या किसी के दवाब में संगठन को कमजोर न करें। हम सब भाजपा के सिपाही हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने पर उन्होंने बल दिया। बैठक में मुख्य सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, वरुण सिंह, पुर्व विधायक देवयंती यादव, बालकृष्ण झा, जिला प्रवक्ता राजा मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, अशोक चौधरी, सुधीर भगत, नवीन यादव, नगर अध्यक्ष रंधीर सिंह, शिवशंकर रजभर,धर्मेंद्र सिंह, गनोरी मंडल, अजय झा कमलपुर, जग्नाथ झा, अजय मंडल,जयप्रकाश यादव, हरेन्द्र सिंह, विकास भगत,गनोरि मंडल, कुंदन चौधरी, नवीन यादव, पप्पू झा सहित मंडल अध्यक्ष और जिला स्तरीय कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।
नशे की हालत में एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार