गोलीबारी करने में आरोपित गिरफ्तार

संसू, रजौली : थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में आरोपित जयराम यादव को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। रजौली बाजार के कलाली गली से थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को जमीन विवाद को लेकर कुम्हरुआ गांव में मारपीट व गोलीबारी हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। 5 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई। आरोपित को जेल भेजा गया है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार