धूमधाम से मना भगवान सूर्यदेव का जन्मोत्सव

संस., लखीसराय : स्थानीय हसनपुर ठाकुरबाड़ी स्थित सूर्य मंदिर में अचला सप्तमी के अवसर पर शनिवार को सूर्य परिवार द्वारा भगवान सूर्यदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सूर्य परिवार के अध्यक्ष विवेक राज के नेतृत्व में विनोबा भावे सत्संग समिति के संयोजक सह सूर्य मंदिर के पुजारी विनोद पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि अचला सप्तमी के दिन नमक का सेवन नहीं करने से सालों भर रविवार व्रत करने का फल मिलता है। अचला सप्तमी के दिन सुबह में स्नान कर सूर्य को अ‌र्घ्य देना चाहिए। मीठा भोजन करना चाहिए। इस अवसर पर हसनपुर ठाकुरबाड़ी से हसनपुर दुर्गा स्थान तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पर वर्षा कुमारी, नीसू कुमारी, शिवानी कुमारी, सुहानी कुमारी, द्रौपदी देवी, रेणु कुमारी, रेखा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सुनैना देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, जगत रानी देवी, भारती देवी, गौतम कुमार, रिपु कुमार, महेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार