दहेज में कार के लिए महिला की गला दबाकर हत्या

गोपालगंज : दहेज में कार के लिए भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डूमर गांव में विवाहित एक महिला की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी तथा घटना को आत्महत्या करार देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भोरे थाने की पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला के भाई के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कुम्हटी गांव निवासी विवेक कुमार पाण्डेय की बहन मनीषा की शादी भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डूमर गांव के शिवनाथ दूबे के पुत्र राहुल दूबे के साथ 17 मई 2019 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर मनीषा को कुछ समय तक उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में कार मायके से मांगकर लाने के लिए ससुराल के लोग मनीषा पर दबाव बनाने लगे। कुछ समय तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब ससुराल के लोगों को दहेज में कार नहीं मिली तो मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया। इस घटना को लेकर विवेक कुमार पाण्डेय के बयान पर भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मनीषा के ससुर शिवनाथ दूबे, ननद छोटी दूबे, संगीता दूबे एवं पति राहुल दूबे को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष जंगों राम ने बताया कि घटा में नामजद शिवनाथ दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन अन्य आरोपित की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
युवक की रहस्यमय मौत, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार