इंधन संरक्षण को ले जागरूकता रैली

अरवल : पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के तत्वावधान में इंधन संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि इंधन का संरक्षण करना हर किसी की जिम्मेदारी बनती है। अनावश्यक इंधन की बर्बादी से देश पर पैसे का बोझ बढ़ता है। जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे। शहर के विभिन्न मार्गों से यह रैली गुजरते हुए लोगों को इंधन संरक्षण का संदेश दे रहा था। संस्थान के सुष्मिता कुमारी ने बताया कि आगामी 16 फरवरी तक इंधन संरक्षण अभियान संचालित रहेगा जिसके माध्यम से लोगों को इंधन बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा काव्या का जलवा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार