पूर्व सैनिकों से प्रशासन के साथ कंधा मिलाकर चलने का आह्वान

शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में पूर्व सैनिक संगठन वेटेरन इंडिया की बैठक रविवार को हुई। बैठक में समाज कल्याण व सामाजिक सौहार्द के मद्देनजर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिला संयोजक सह सचिव वेटरन श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुये जिले के लोगों में देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना जागृत करनी होगी। इसके लिये पूर्व सैनिकों को जगह-जगह जाकर युवाओं में जागरुकता पैदा करने की जरूरत है। जिला प्रशासन से मिलकर कार्य योजना तैयार करने पर सहमति बनी, ताकि भविष्य में पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने संगठन के विस्तार के लिये सैनिक, अर्द्धसैनिक, युवाओं, महिलाओं व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन से जोड़ने की बात कही। राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार से पूर्व सैनिक समाज की रक्षा कर रहे हैं। अध्यक्ष संरक्षक सह प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता की। उपाध्यक्ष वेटरन बलवंत कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, सिसवन से वेटरन केशव सिंह, मैरवा से विनोद कुमार सिंह, गुठनी से बीपी गुप्ता, आंदर से रामेश्वर सिंह व कमलेश सिंह, बसंतपुर से विनय भारद्वाज व अब्दुल कादिर व नबीगंज से वेटरन एसएन पांडेय मौजूद थे।
#img#

अन्य समाचार