सीएए को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) व एनआरसी को लेकर लोगों के बीच फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा द्वारा गांव-गांव, घर-घर घूमकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर कार्यकर्ता तक इसके तहत अभियान चलाकर लोगों में इसे लेकर फैले भ्रम को दूर करने में जुटे हुए हैं। इसपर क्रिया व प्रतिक्रिया के बीच भाजपा नेता मिशन मोदी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क लोगों को वर्तमान नागरिकता कानून के बारे में बताकर उन्हें जागरूक करने में जुटे हुए हैं। अपने इस अभियान के क्रम में उन्होंने सोमवार को भगवानपुर प्रखंड के दिलसादपुर, हुलेसरा, बिठुना व मुंदीपुर माली टोला में जनसंपर्क कर लोगों को सीएए और एनआरसी के बारे में फैलाये जा रहे झूठ और अफवाह से सावधान रहने को कहा। इसे लेकर उन्होंने लोगों के बीच पर्चा का वितरण किया। मौके पर मिशन मोदी के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, पियूष सिंह, सुरेश सिंह लाला, बाबूलाल सिंह, मनोज सिंह, भूषण ठाकुर, नीरज पाण्डेय, सिकन्दर राम, विनोद पाण्डेय, रूपेश कुमार, शिवांकर कुमार, विनय शंकर सिन्हा, शुभम श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार, दीपू कुमार थे।
#img#

अन्य समाचार