रामपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

संवाद सूत्र, चानन (लखीसराय) : रविवार की रात चानन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दबंगों ने सरस्वती पूजा मेला देखकर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव की महिलाएं इटौन से सरस्वती पूजा का मेला देखकर लौट रही थी। रामपुर निवासी नित्यानंद सिंह के पुत्र मुकेश सिंह व गांव के ही विपुल सिंह एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उक्त दोनों में से एक ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली एक महिला के पेट में लग गई। गोलीबारी की आवाज एवं महिलाओं की शोर सुन उनके घर से स्वजन दौड़कर पहुंचे। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इसमें रामचंद्र राम का सिर फट गया। उधर गोली से घायल महिला एवं रामचंद्र राम को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मामला दर्ज करने के लिए आवेदन आया है। मामले की जांच की जा रही है।

बैंक खुलने से पहले पहुंचे ग्राहक, एटीएम में लगी रही कतार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार