कई विभागों में पद रिक्त रहने से कार्य हो रहा प्रभावित

संवाद सूत्र, टेटिया बंबर (मुंगेर): प्रखंड के कई विभाग के पद रिक्त रहने के कारण इन दिनों कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। लोग परेशान नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड के अंचलाधिकारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं पंचायत सचिव के कई पद रिक्त रहने से आम लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लोगो ने बताया कि कि प्रखंड के कई विभाग के पद रिक्त रहने से लोगों को कार्य कराने में काफी परेशानी हो रही है। राजद के प्रखंड युवा अध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पदाधिकारी के किल्लत होने से लोगों की कार्य संभव नहीं हो रही है इधर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राममोहन केसरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रखंड के कई विभाग के पद रिक्त पदाधिकारी को भरने की मांग की है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार