बिहार अश्वारोही सैन्य बल के सनोज ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

आरा। हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय पुलिस इक्वेस्टेरियन मीट एवं माउंट पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता 2019-20 में बिहार अश्वारोही सैन्य बल के आरक्षी सनोज कुमार ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को फोलटेन आउट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए कांस्य पदक जीता। आरक्षी सरोज कुमार की इस जीत पर समादेष्टा सह पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कांस्य पदक विजेता को जीत की बधाई के साथ शुभकामनाएं दी। बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 फरवरी को हुआ था। आज प्रतियोगिता का दूसरा दिन था। जिसमें देश भर के अश्वारोही सैन्य बल के 80 प्रतिभागियों ने अपने घोड़ों के साथ फोलटेन आउट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अपने दमखम एवं जौहर का परिचय देते हुए बिहार अश्वारोही सैन्य बल के आरक्षी ने बिहार के लिए कांस्य पदक जीतकर अपने सैन्य बल का सम्मान बढ़ाया है। आरक्षी सनोज कुमार ने अपने घोड़ा शिवराज पर सवारी कर गुरुग्राम के मैदान में बिहार का झंडा बुलंदा किया। बता दें कि शुक्रवार 7 फरवरी को बिहार अश्वारोही सैन्य बल के पांच खिलाड़ी अपने घोड़ों के साथ शो-जपिग प्रतियोगिता में अपने दमखम का लोहा मनवाएंगे। बता दें कि बिहार अश्वारोही सैन्य बल टीम में दस खिलाड़ी भाग लेने के लिए गए हैं। टीम का कोच त्रिलोकी प्रसाद सिंह बनाये गये हैं। जबकि योगेन्द्र यादव को टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार