बिहार के सीएम दिल्ली में जाकर बोल रहे झूठ : दीपांकर भट्टाचार्य

गोपालगंज : भोरे में जनएकजुटता रैली को संबोधित करने के बाद बुधवार की देर शाम भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य शहर के अंबेडकर चौक के समीप सीएए के खिलाफ धरना पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे। इस मौके पर अपने संबोधन में दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में जाकर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है और दिल्ली में विकास नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता तो बिहार के लोगों पलायन कर दिल्ली क्यों जाते हैं। क्यों यहां के लोग काम की तलाश में बिहार छोड़कर दूसरे जगहों पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में भाजपा के पक्ष में सभा कर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सीएए और एनआरसी जैसे घातक कानून को वापस नहीं लिया तो हम सब सड़क से लेकर सदन विरोध करेंगे। मुख्यमंत्री बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने की बात कह रहे हैं। ऐसा वह करेंगे यह तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन नीतीश कुमार की बातों को अब जनता सुनना नहीं चाहती है। इस अवसर पर शादमान अली, एहसान अली, अजाद शत्रु, रौनक अली, विक्की सुभान अली, तबरेज अली, रिजवान अहमद, परवेज कुज्जर, शाइस्ता परवीन, नाहिदा, अलीशा, मरियम खातून सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मारपीट में घायल की युवक मौत, पांच पर हत्या की प्राथमिकी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार