मक्का व्यवसासी से तीन लाख की लूट

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के बीच बाजार में शुक्रवार को दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने मक्का व्यवसायी से झपटमार कर तीन लाख रुपये लूट लिया। लूट के शिकार हुए व्यवसायी रामशरण पोद्?दार चौसा थाना क्षेत्र के घोषई भोला बासा गांव का रहनेवाला है। वारदात के वक्त वह उदाकिशुनगंज भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपये निकासी कर ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे। इस मामले में थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। शिकायत में रामशरण पोद्?दार ने बताया कि वह शुक्रवार को बैंक से रुपया निकासी कर थैले में रख लिया। वहीं बैंक के समीप ही चौसा चौक तक आने के लिए एक ऑटो में बैठ गए। चौसा चौक पर ऑटो से उतरकर घर जाने के लिए बस पर सवार होते। इससे पहले बीच बाजार के दुर्गा स्थान के समीप बाइक सवार दो बदमाश पहुंचा। बदमाशों ने रुपया से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद उसने शोर मचाया। जहां स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा किया। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सका। दिन दहाड़े लूट की वारदात से लोग हैरत में हैं। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात से लोग दहशत में हैं। लोगों में व्यवस्था के खिलाफ नराजगी है। लोगों ने पुलिस सक्रियता बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि बदमाशों का बताया लगाया जा रहा है। जल्द बदमाश को पकड़ लिया जाएगा। बहरहाल वारदात के बाद पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

एनएच पर महीनों से लगा होर्डिंग बना परेशानी के सबब यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार