गरीबों के बीच बांटे गए गर्म कपड़े

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर): प्रखंड के बंगाली टोला गांव में पूर्व मुखिया अशोक मंडल के आवास पर जदयू नेता प्रीतम सिंह ने लगभग एक सौ गरीबों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। इस अवसर पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, मुखिया अशोक मंडल, थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे। जदयू नेता ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों की सेवा करना ही मानव सेवा है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार