परिभ्रमण से बच्चों का होता है बैद्धिक विकास

संसू, महिषी (सहरसा): मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत मध्य विद्यालय गंडौल के छात्र/ छात्रा परिभ्रमण पर दरभंगा के ऐतिहासिक स्थलों को देखने गए। बघवा पंचायत के मुखिया चिरंजीव चौधरी एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा परिभ्रमण दल को रवाना किया। स्कूल के हेडमास्टर मोहन खां ने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बैद्धिक विकास होता है। परिभ्रमण पर गए बच्चों को कुशेश्वरस्थान एवं दरभंगा के ऐतिहासिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसिद्धि वाले स्थानों का भ्रमण करा उसके ऐतिहासिक महत्त्व की जानकारियां दी गयी। परिभ्रमण दल के साथ स्कूल के शिक्षक ब्रह्मेश्वर ठाकुर, मुन्नी कुमारी, सोनम कुमारी, श्वेता कुमारी शामिल थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार