प्रखंड प्रमुख का धरना तीसरे दिन भी जारी

जमुई। बीडीओ सुनील कुमार चांद पर विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी प्रखंड प्रमुख हेमा देवी के अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पांच सूत्री मांग पत्र जारी करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए प्रमुख हेमा देवी ने बीडीओ पर कई आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट-खसोट की जा रही है। प्रतीक्षा सूची की जानकारी लोगों को नहीं दी जाती। क्षेत्रीय भ्रमण के नाम पर राशि का गबन किया जा रहा है। चकाई प्रखंड में खुले में शौच से मुक्त घोषित पंचायत में बड़े पैमाने पर शौचालय राशि की अवैध निकासी की गई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि बीडीओ लखीसराय जिले के निवासी हैं। एक लोकसभा क्षेत्र में इनका कार्य अवधि छह वर्ष पूरा हो गया है, बावजूद ये यहां पर कार्यरत हैं। विकास कार्य में अनियमितता की जानकारी दिए जाने के बाद उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रमुख द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के लिए वाहन मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराया जाता है। धरना में गधी पंचायत समिति सदस्य दमयंती देवी, शोभा देवी, पंसस सीमा देवी, कल्याणपुर की पंसस बबिता देवी, कियाचोरी के उदय यादव, रामचंद्र, पंसस पिकी देवी एवं पंसस नरेश महतो मौजूद थे।
केंद्र सरकार की दोहरी नीति का जनता देगी जवाब यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार