भीम आर्मी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नगर के राजदरबार धर्मशाला में भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने,अनुसूचित जाति-जनजाति व मुस्लिम समुदाय की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज की महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति व मुस्लिम समुदाय पर खुलेआम जुल्म अत्याचार हो रहा है। जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसी घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रशासन के शिथिल रवैये से अपराधी का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ हो रहे अत्याचार मामलों पर प्रशासन गंभीरता से र्कारवाई शुरू करे। अगर प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मौके पर राजबल्लव पासवान, गौरव गजराज, धर्मेंद्र राजवंशी, रंजीत चौधरी, नवीन दास, भोला राजवंशी, राजीव दास बौद्ध, प्रेम रंजन, इनायत उल्लाह कासमी, मो.मसीहुल्लाह, अबु सालेह नदवी, बिरजू राजवंशी, कैलाश राजवंशी, मंटू चौधरी, सुमन चौधरी, पिटू दास, सुधीर चौधरी आदि उपस्थित थे।

गबन का आरोपित पूर्व पैक्स सचिव गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार