मारपीट में दो जख्मी

संवाद सूत्र, धरहरा(मुंगेर): लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के सुमित्रा देवी एवं श्रीकांत कुमार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी सुमित्रा देवी ने बताया कि गांव के ही मुकेश कुमार, गुड़िया देवी, मीना देवी सदानंद मंडल ने घर में घुस कर मारपीट एवं छिनतई किया। इस दौरान पीड़िता का पति मुंगेर गया हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति के लौटते ही सभी लोगों ने फिर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। और थाना में केस करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में थानाध्यक्ष कमल किस्कू ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

धरहरा के सतघरवा में रायफल, पिस्टल, कारतूस बरामद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार