गबन का आरोपित पूर्व पैक्स सचिव गिरफ्तार

शाहपुर ओपी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पैक्स की राशि गबन करने के मामले में आरोपित पूर्व पैक्स सचिव अयोध्या महतो को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित रेवरा-जगदीशपुर पैक्स के पूर्व सचिव हैं। उक्त पैक्स समिति द्वारा किसानों से धान क्रय किया गया था। अयोध्या महतो पैक्स के सचिव पद पर रहते हुए तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से पैक्स के खाते से 23.5 लाख रुपये की निकासी कर गबन कर लिया था। 1209 क्विंटल धान खरीद के एवज में राशि की निकासी की गई, लेकिन चावल की आपूर्ति एसएफसी को नहीं की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शशि कुमार ने अगस्त 19 पैक्स अध्यक्ष और सचिव के विरुद्ध शाहपुर ओपी में सरकारी राशि गबन किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित अयोध्या महतो फरार चल रहा था। शनिवार को उसके घर पर आने की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार