पूरे देश में आक्रोश का वातावरण : कुशवाहा

अरवल : डबल इंजन की सरकार देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे कानून को लाकर देश को अस्थिर किया जा रहा है। आज पूरे देश में आक्रोश का वातावरण है। उक्त बातें रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को देश बचाओ-संविधान बचाओ आंदोलन कर रहे लोगों के बीच कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेगी तब तक देश में आंदोलन चलता रहेगा। मेरी पार्टी इस आंदोलन के साथ है। इस मौके रालोसपा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, कांग्रेस नेता निसार अख्तर अंसारी, शमीम अहमद तथा पूर्व मुखिया मोहिउद्दीन अंसारी ने भी विचार व्यक्त किया।

------
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार