बकौर में महाशिवपुराण का आयोजन

सुपौल: सदर प्रखंड स्थित ब्रह्म स्थान बकौर में 15 फरवरी से महाशिवपुराण कथा वाचन किया जाएगा। जो 15 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। कथा वाचन उपरांत 22 फरवरी को हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कथावाचक में मुख्य वक्ता के रूप में पंडित जगन्नाथ झा मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए कृष्णकांत झा, संतोष झा, दिलीप मंडल, चंद्रशेखर ठाकुर, राजेंद्र मंडल, विदेश्वरी मंडल, नागौर सादा, रमेश मंडल ने बताया कि यज्ञ की सफलता को लेकर तैयारी जोर- शोर से की जा रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार