भारी पुलिस सुरक्षा में दो शवों का हुआ दाह संस्कार

खगड़िया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव व उनके रिश्तेदार सत्तो यादव के शवों का दाह संस्कार रविवार को किया गया। जबकि पूर्व मुखिया अमोद यादव के शव का सोमवार को दाह संस्कार किया जाएगा। इसके पूर्व शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने किया।

======
पुलिस को नहीं मिल रहा कोई गवाह
शव उठाने के दौरान पुलिस को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनाने में गवाह नहीं मिल रहा था। काफी मशक्कत बाद उक्त गांव के दो भाइयों में महेश्वर प्रसाद यादव व सुरेश यादव को दो पूर्व मुखिया के मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट का गवाह बनाना पड़ा। इसी तरह सत्तो यादव के शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में उनके पुत्र नरेश यादव व पोता अभिरेख कुमार को गवाह बनाया गया। लोगों को आशंका है कि कहीं उनपर किसी पक्ष का संदेह न हो जाए इसलिए ग्रामीण किसी से भी कोई बात करने में परहेज कर रहे हैं।
मुन्ना की शहादत पर हमें गर्व है यह भी पढ़ें
=====
कानून हाथ में लेने वाले नहीं बख्शे जाएंगे : एसपी
एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि किसी से किसी को विवाद है तो वे कानूनी तरीके से लड़े। कानून को हाथों में लेने वाले की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों के संदर्भ में पुलिस को सूचना दें। अमन चैन स्थापित करने को लेकर पुलिस के साथ प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आकर दोनों पक्षों के बीच उपजे तनाव को दूर करने की जरूरत है।
ठाठा में बदमाशों ने पुलिस पर भी चलाई गोली यह भी पढ़ें
======
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार