शिक्षक संघर्ष समिति ने किया अध्यक्ष मंडल का गठन

अरवल। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक महेंद्र कुमार निराला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की जिला इकाई में संयोजक और उप संयोजक का पद नहीं रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके जगह पर अध्यक्ष मंडल का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी संघ के अध्यक्ष को शामिल किया गया । अध्यक्ष मंडल में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जिम्मेदार सिंह, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार निराला, बिहार राज्य प्राथमिक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर कुणाल ,बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के मोहसिन अली कादरी, बच्चू कुमार एवं टीइटी एसटीइटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को अध्यक्ष मंडल में शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में संबंधित संगठनों के सचिव महासचिव को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल की सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शैलेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार निराला, रणविजय कुमार, मोहसिन अली कादरी, बच्चू कुमार, राजेश कुमार ,यशवंत कुमार, अमरेंद्र कुमार वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद खत्री, अनिल कुमार राय, अजय कुमार,हीरालाल सिंह तथा कुंदन कुमार के अलावा काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

पब्लिक के साथ रखें बेहतर संबंध ताकि अपराध नियंत्रण में नहीं हो परेशानी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार