कुव्यवस्था से नाराज बुजुर्ग लोगों ने कुचायकोट में किया प्रदर्शन

गोपालगंज। पेंशन के सत्यापन के नाम पर बुजुर्ग लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाकर प्रखंड क्षेत्र के वृद्धजनों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे वृद्धजन ने आरोप लगाया कि जीवन के अंतिम पड़ाव में प्रखंड मुख्यालय पर बुला कर वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय पर आने के बाद भी एक दिन में वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन नहीं होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचे वृद्धजन व उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि जिले के अन्य प्रखंडों में पंचायत मुख्यालय व गांव में ही कैंप लगाकर सरकारी कर्मी सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही पंचायत भवन पर ही ऑनलाइन कर दिया जा रहा है। जबकि कुचायकोट में नाहक में अधिक उम्र के लोगों को परेशान किया जा रहा है। बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि आलम यह कि प्रखंड मे एक भी पदाधिकारी मौजूद नहीं हैं। ताकि वे अपनी शिकायत भी दर्ज करा सके। हंगामा व नारेबाजी कर रहे नागरिकों को बलिवन सागर के पूर्व मुखिया व मुखिया पति शशिकान्त शुक्ला व सिरिसिया के मुखिया धर्मेन्द्र मिश्रा ने समझाकर शांत कराया।

विष्णुदेव उपाध्याय बने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार