विष्णुदेव उपाध्याय बने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गोपालगंज। कटिहार फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय गोपालगंज के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।इस संबंध में पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वे मूल रूप से कैमूर जिले के मोहनिया थाने के सोंडीहरा गांव के निवासी हैं। उनके बुधवार तक गोपालगंज में योगदान करने की संभावना न्यायालय प्रशासन ने व्यक्त किया है। बताया जाता है कि 30 नवंबर 2022 तक उनकी सेवा है। 31 दिसंबर को शैलेंद्र कुमार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत होने के बाद नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में विष्णुदेव उपाध्याय की तैनाती की गई है।


(जासं)
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार