प्रभाकर सिन्हा को सौंपी गई भाजयुमो नगर अध्यक्ष की कमान

- भारतीय जनता पार्टी के नगर इकाई का भी किया गया विस्तार

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : हर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही लाभुकों तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचे इसकी निगरानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश जैन के निर्देश पर भाजपा नगर इकाई के नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह ने जमालपुर संगठन का विस्तार करते हुए 33 सदस्यीय कार्य समिति घोषणा की।
इस दौरान नगर अध्यक्ष ने युवाओं की समस्या को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे छोटी केशोपुर निवासी प्रभाकर सिन्हा को भाजयुमो नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं, विमल यादव, राजीव कुमार एवं रवि शंकर उर्फ मुरारी के साथ संतोष कुमार को नगर उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार भुट्टो एवं प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को महामंत्री, उत्तम कुमार सिन्हा, कुंदन नाथ, नवल किशोर शर्मा एवं पंकज चौधरी को मंत्री, शिवकुमार दानी को मीडिया प्रभारी एवं आइटी सेल के नगर संयोजक के रूप में सोनू शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश पाठक, अति पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष के रूप में सोनू ठाकुर, महादलित प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष के लिए महादेव दास एवं मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के लिए रूपेश बिद को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह ने कहा कि आम लोगों के बीच जाकर उनसे जुड़ी समस्या को मजबूती से उठाना और उसका समाधान कराना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है।
तकनीकी पेंच के चलते आयुष्मान कार्ड बनवाने में नहीं आ रही तेजी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार