अब हैंडहेल्ड डिवाइस से कटेगा ई-चालान

जमुई। परिवहन नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की मनमानी अब जल्द ही खत्म होने वाली है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी अब वाहन चालकों के लिए भारी पड़ सकती है।

परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर काटे गए चालान वसूल करने को लेकर अब मैनुअली रसीद की जगह खासतौर पर तैयार हैंडहेल्ड डिवाइस का प्रयोग किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा तैयार इस खास डिवाइस से माध्यम से वाहन चालकों को परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर ऑन द स्पॉट ई-चालान काटा जाएगा। इस नई तकनीक से वाहन चालक चालान भरने को लेकर बहाना नहीं बना पाएंगे। ई चालान का भुगतान वाहन चालक एटीएम एवं अन्य ऑनलाइन तरीके से भुगतान कर सकेंगे। एचएचडी पर गाड़ी का नंबर डालने पर पता चल जाएगा कि उक्त वाहन को इससे पहले और कितनी बार यातायात नियम के उल्लंघन में जुर्माना किया जा चुका है। परिवहन विभाग ने यातायात संबंधी कार्यों का निष्पादन के लिए पेपरलेस करने की कवायद की जा रही है। वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राईविंग लाइसेंस की सुविधा ऑनलाइन करने बाद अब ई चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

---
क्या है हैंडहेल्ड डिवाइस
परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर काटे गए चालान की राशि वसूली को लेकर हैंडहेल्ड डिवाइस का प्रयोग किया जाएगा। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। जिसको सीधे परिवहन एप से जोड़ा गया है। परिवहन एप पर वाहनों का रजिस्ट्रेशन के दौरान ही सभी डिटेल उपलब्ध करा दिया जाता है। वाहन जांच के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालते ही वाहन का पूरा विवरण सामने आ जाता है। इस तकनीक के माध्यम से वाहनों में पॉल्यूशन रोड टैक्स इंश्योरेंस फिटनेस के अलावा अन्य कोई कमी है तो डिवाइस के माध्यम से जुर्माने की राशि प्रिट होकर निकल जाएगी। इसके संचालन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से सभी जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले में 15 फरवरी से मैनुअल तरीके से चालान वसूलने के बजाए हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए चालान वसूल किया जाएगा। ई चालान वसूली को लेकर परिवहन विभाग की ओर से जिले में 4 हैंडहेल्ड मशीन उपलब्ध करा दी गई है जिन्हें 15 फरवरी से प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा।
---
कोट
परिवहन नियम का उल्लंघन करने पर चालान वसूल करने को लेकर खास तरह का उपकरण का प्रयोग किया जाएगा। जिसके माध्यम से ई चालान के जरिए जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी। इस खास तकनीक का प्रयोग 15 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से हैंडहेल्ड मशीन उपलब्ध करा दी गई है।
- संतोष कुमार, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार