दहेज में दो लाख नकदी के लिए महिला को घर से निकाला

गोपालगंज : दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह मठिया गांव में एक महिला को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके पहुंचीं महिला ने इस घटना को लेकर थाने में अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के खरहरवां गांव निवासी रामप्रवेश राम की पुत्री इंदू देवी की शादी छह साल पूर्व बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह मठिया गांव निवासी चंदन राम के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक इंदू देवी को ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। लेकिन बाद में दहेज में दो लाख रुपये नकदी की मांग को लेकर इंदू देवी को प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब मायके के लोगों ने दो लाख रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं की तो इन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस घटना को लेकर इंदू देवी ने अपने पति चंदन राम सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छात्रा की हत्या के बाद जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार