सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान का प्रशिक्षण संपन्न

पूर्णिया। जदयू का सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष और सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण हाफीज अब्दुल रहमान मार्केट में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी एसके बिमल ने की वहीं मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया।

प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कामाख्या नारायण सिंह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पूर्णिया सहित अन्य मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर क्षेत्रीय संगठन प्रभारी कामाख्या नारायण सिंह ने किसानों की समस्या और समाधान, सामाजिक सदभाव और सरोकार के तहत शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा के उन्मूलन से समाज से होने वाले लाभ, कन्या शिशु सुरक्षा और जल-जीवन-हरियाली के संबंध में जानकारी दी। जिला संगठन प्रभारी प्रहलाद सरकार ने पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और मजबूती, नेतृत्व विकास, बिहार विकास एवं गौरव जिसमें सात निश्चय योजना का जिक्र किया।
नफरत की हार और मुहब्बत की हुई जीत : पप्पू यह भी पढ़ें
दलित और महादलित सशक्तीकरण की दी गई जानकारी
महानगर अध्यक्ष श्रीलाल महतो ने अति पिछड़ा सशक्तीकरण और मनोज ऋषि विधानसभा संगठन प्रभारी धमदाहा ने दलित और महादलित सशक्तीकरण की जानकारी दी। जदयू जिलाध्यक्ष शभू प्रसाद मंडल ने छात्र और युवा सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से बताया। कौशल्या जायसवाल ने महिला सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी दी। इसके लिए वार्ड स्तर पर जागरूकता लाने और सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया। उपस्थित कार्यकर्ता द्वारा बायसी विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार देने की माग मुख्य अतिथि से की गई। प्रशिक्षण में प्रमोद राय विधान सभा संगठन प्रभारी, गोपाल ठाकुर महानगर किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अविनाश सिंह युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव, दीपक अग्रवाल जिलाध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ, प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष मनोज दर्वे, मो. नैय्यर आलम, विश्वबंधु शर्मा, मो. सईद, कुंदन विश्वास, तूफानी मंडल, अजय महलदार, मो. इकराम आदि उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार