पर्यटन को प्रमुखता दे रही सरकार : मंत्री

मधुबनी। भगवान भास्कर साक्षात देव हैं। परसा धाम के सूर्य प्रतिमा का इतिहास रहा है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर मार्तंड महोत्सव का भव्य आयोजन किया है। ये बातें आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर रॉय ने मार्तंड महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को प्रमुखता दे रही है। मिथिला में दीनाभद्री, सल्हेश जैसे महोत्सवों को भी जिला प्रशासन स्थान दे सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर देशवासियों को स्वस्थ रखें तथा सगुद्धि दें। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। विधायक गुलाब यादव ने भी लोगों को शुभकामना दी। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि पहली बार अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सीधे तौर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मंदिर कमेटी ने पूरा योगदान दिया है। यह सरकारी महोत्सव भगवान भास्कर को अर्पित है। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत किया। डीएम ने पाग व दोपटा से मंत्री का स्वागत किया।

नागालैंड से जारी आ‌र्म्स लाइसेंस फिर जांच के घेरे में यह भी पढ़ें
इससे पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर रॉय, विधायक गुलाब यादव, जिप अध्यक्ष शीला देवी, डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी सत्यप्रकाश, एससीओ शैलेश कुमार चौधरी, डीएसपी अमित शरण आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगो का खूब मनोरंजन किया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार